Idiot गूगल करने पर डोनाल्ड ट्रंप की फोटो! गूगल बमिंग या साजिश?, सुंदर पिचाई ने संसद में किया खुलासा

नेशनल डेस्क: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों में खलबली मच गई जब उनसे जुड़े सोशल मीडिया ग्रुप्स ने पाया कि गूगल पर ‘Idiot’ शब्द सर्च करने पर सबसे ऊपर ट्रंप की तस्वीरें आ रही हैं। इसे देखकर उन्होंने आरोप लगाया कि गूगल जानबूझकर यह रिजल्ट दिखा रहा है। कुछ समूहों ने इसे गूगल की साजिश करार दिया और तकनीकी पक्षपात के आरोप लगाए।

अमेरिकी संसद में सुंदर पिचाई से सवाल

यह मामला इतना बढ़ गया कि गूगल के CEO सुंदर पिचाई को अमेरिकी संसद की सुनवाई में बुलाया गया, जहां उनसे सवाल पूछा गया कि ऐसा क्यों हो रहा है। पिचाई ने सफाई दी कि गूगल का सर्च इंजन करोड़ों वेबपेज, यूज़र एक्टिविटी और कई फैक्टर्स को ध्यान में रखकर रिजल्ट दिखाता है। इसमें कोई कर्मचारी मैन्युअली तस्वीर या शब्द नहीं जोड़ता। सर्च परिणाम पूरी तरह से ऑनलाइन व्यवहार और कंटेंट लिंकिंग पर निर्भर करते हैं।

सुंदर पिचाई ने समझाया एल्गोरिदम

गूगल के एल्गोरिदम को लेकर सुंदर पिचाई ने कहाः

“गूगल का एल्गोरिदम अरबों पेज और यूजर्स की एक्टिविटी देखता है। जब बहुत लोग किसी शब्द को किसी फोटो या व्यक्ति से जोड़ते हैं, तो वही रिजल्ट ऊपर आने लगता है।” इस केस में Reddit और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर ‘Idiot’ शब्द को ट्रंप की फोटो से जानबूझकर लिंक किया गया, जिसे Google बमिंग कहा जाता है। इससे सिस्टम ने इसे एक पैटर्न मान लिया और वही रिजल्ट दिखाने लगा।

क्या यह गूगल की साजिश है?

राष्ट्रपति ट्रंप के आरोपों पर गूगल ने स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह यूजर्स की ऑनलाइन गतिविधियों का असर है, न कि कंपनी की कोई साजिश या मैन्युअल हस्तक्षेप। यही वजह है कि पहले भी ‘मिजरेबल फेल्योर’ सर्च करने पर जॉर्ज डब्ल्यू बुश की तस्वीरें ऊपर आती थीं।

गूगल बमिंग क्या है?

गूगल बमिंग इंटरनेट एक्टिविस्ट्स का एक तरीका है, जिसमें किसी शब्द को सोची-समझी रणनीति के तहत किसी तस्वीर या लिंक से जोड़ने की कोशिश की जाती है। Reddit, फ़ोरम्स या सोशल मीडिया पर जब हजारों लोग किसी खास शब्द पर ट्रंप की फोटो लिंक करते हैं, तो गूगल के सर्च एल्गोरिदम इसे ट्रेंडिंग बनाने लगता है।

गूगल का अंतिम बयान

सुंदर पिचाई ने अपनी सफाई में कहा, “गूगल का कोई एजेंडा नहीं है। सर्च रिजल्ट पूरी तरह से यूजर इन्पुट, वेब कंटेंट और एल्गोरिदम का परिणाम हैं। कंपनी सर्च रिजल्ट्स को जानबूझकर बदलती नहीं है।” संसद की जांच में इसकी पुष्टि हुई कि कोई साजिश या पक्षपात नहीं था।

यह पूरा विवाद गूगल की ऑटोमैटिक सर्च प्रणाली, एल्गोरिदम और यूजर व्यवहार पर आधारित था। कंपनी की ओर से कोई पक्षपात या साजिश नहीं मिली, और सुंदर पिचाई ने संसद में तकनीकी तर्कों के साथ मामला स्पष्ट कर दिया।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More