बगराम एयरबेस विवाद: ट्रंप ने तालिबान को दी चेतावनी, अफगानिस्तान में तनाव चरम पर

नेशनल डेस्क: अमेरिका और तालिबान के बीच बगराम एयरबेस को लेकर तनाव चरम पर है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुली धमकी दी है कि यदि तालिबान ने यह रणनीतिक एयरबेस अमेरिका को नहीं सौंपा, तो ‘खराब नतीजे’ भुगतने होंगे। तालिबान ने जवाब देते हुए कहा है कि वह फिर से 20 साल तक युद्ध लड़ने के लिए तैयार है, लेकिन बगराम एयरबेस किसी भी सूरत में सौंपने को राजी नहीं है।

अमेरिकी प्रशासन की रणनीति

ट्रंप प्रशासन की कोशिश है कि बगराम एयरबेस पर कब्जा कर चीन, रूस, मध्य एशिया और ईरान के बाहरी इलाकों में अमेरिकी सेना की मजबूत पकड़ बनाई जाए। एक्सपर्ट्स का मानना है कि बगराम एयरबेस अमेरिका को कभी भी ईरान समेत अन्य देशों को निशाना बनाने की सामरिक क्षमता देगा। इसके अलावा, पाकिस्तान भी इस रणनीति में अमेरिका का अहम साझीदार बनकर सामने आ रहा है, जिससे यूरेशिया में अमेरिकी प्रभाव बढ़ेगा।

क्यों महत्वपूर्ण है बगराम एयरबेस?
रणनीतिक और भौगोलिक महत्व

बगराम एयरबेस के जरिए यूरेशियाई क्षेत्र में आसानी से निगरानी की जा सकती है। ट्रंप के मुताबिक, यह चीन के परमाणु हथियार निर्माण स्थल से सिर्फ एक घंटे की दूरी पर स्थित है। जुलाई 2021 में तालिबान से समझौते के बाद अमेरिका ने बगराम एयरबेस खाली कर दिया था और अगस्त में सेना पूरी तरह से अफगानिस्तान से निकल गई थी। इसके बाद तालिबान ने इसे अपने नियंत्रण में ले लिया।

विशेषज्ञों की राय

विशेषज्ञों का कहना है कि बगराम एयरबेस का महत्व सिर्फ रणनीतिक ही नहीं, बल्कि अमेरिका की वैश्विक महत्वाकांक्षा का प्रतीक भी है। यदि अमेरिका इसे वापसी हासिल करता है तो वह चीन और ईरान जैसे विरोधी देशों के खिलाफ इसे इस्तेमाल कर सकता है।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More