शहीद दिवस के रुप में मनाया जाता है गांधी पुण्यतिथि, लेकिन 23 मार्च के शहीद दिवस से है अंतर

नितीश कुमार

डेस्क: गांधीजी के बिना देश की आजादी की कल्पना नहीं की जा सकती है। उनके सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर अंग्रेजों से भारत को आजाद कराने की सीख दी। अपने जीवनकाल में अपने विचारों और सिद्धांतों के कारण चर्चित रहे मोहन दास करमचंद गांधी का नाम दुनियाभर में सम्मान से लिया जाता है।

एक पिता की तरह लड़ाई झगड़े और खून खराबे से दूर रहने और अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। लेकिन विडंबना देखिए कि अहिंसा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाकर अंग्रेजों को देश से बाहर का रास्ता दिखाने वाले महात्मा गांधी खुद हिंसा का शिकार हुए।

नाथूराम गोडसे ने गांधीजी को मार दी थी गोली

आजादी के कुछ महीनों बाद 30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी का निधन हो गया। उस शाम प्रार्थना के दौरान बिड़ला हाउस में गांधी स्मृति में नाथूराम गोडसे ने गांधीजी को गोली मार दी थी। ये दिन इतिहास में गांधीजी की पुण्यतिथि के तौर पर हमेशा के लिए दर्ज हो गया। लेकिन क्या आपको पता है कि गांधी पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रुप में मनाया जाता है, लेकिन 23 मार्च के शहीद दिवस रुप में मनाया जाता है। आज हम आपको 30 जनवरी के शहीद दिवस और 23 मार्च के शहीद दिवस में क्या अंतर है यह आपको बतायेंगे।

30 जनवरी को शहीद दिवस

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर भारतवासी 30 जनवरी को शहीद दिवस के तौर पर मनाते हैं और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करता है। इस मौके पर दिल्ली के राजघाट स्थित बापू की समाधि पर भारत के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री पहुंचते हैं और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। देश के सशस्त्र बलों के शहीदों को सलामी दी जाती है। पूरे देश में बापू की याद और शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा जाता है।

23 मार्च के शहीद दिवस से अंतर

वैसे भारत में 30 जनवरी के अलावा 23 मार्च को भी शहीद दिवस के तौर पर मनाया जाता है। कई लोग दो अलग- अलग तारीख पर शहीद दिवस मनाने को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। लेकिन दोनों शहीद दिवस में अंतर है। 30 जनवरी को महात्मा गांधी की हत्या हुई थी, तो वहीं 23 मार्च 1931 को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी गई थी। इसलिए 23 मार्च को अमर शहीदों की याद में अमर शहीद दिवस मनाया जाता है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More