Viral Video: नीलगाय के बच्चे को जिंदा निगल गया अजगर, पेट फूला तो उगल दिया; खौफनाक VIDEO वायरल

Viral Video: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक विशालकाय अजगर द्वारा नीलगाय के बच्चे को निगलने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अजगर के रेस्क्यू के दौरान नीलगाय के बच्चे को बाहर निकालते हुए देखा जा सकता है।
जानकारी के मुताबिक, प्रतापगढ़ में अजगर ने नीलगाय के एक बच्चे को अपना शिकार बना लिया। घटना की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इससे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने सर्पमित्र को बुलाया। इसके बाद सर्पमित्र सिराज शेख मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक अजगर का रेस्क्यू शुरू किया। इसी दौरान अजगर ने नीलगाय के बच्चे को उगल दिया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।
रेस्क्यू के दौरान अजगर ने नीलगाय के बच्चे को उगल दिया, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। इसके बाद सर्पमित्र सिराज शेख ने सावधानीपूर्वक अजगर को रेस्क्यू किया और आबादी से दूर जंगल में छोड़ दिया। अजगर को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
यह भी पढ़ें: Jamshedpur News: गोलमुरी सब्जी बाजार में देर रात भीषण आग, नौ से अधिक दुकानें जलकर राख
घटना के दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू करने के बाद सर्पमित्र सिराज शेख ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने ऐसी स्थिति में अजगर के करीब जाने या खुद उसे पकड़ने की कोशिश करने के बजाय प्रशिक्षित सर्पमित्र की मदद लेने की अहमियत बताई।


