कोडरमा: मरकच्चो प्रखंड अंतर्गत अस्पताल रोड निवासी दिव्यांग पवन राणा अभी तक सरकारी सुविधा जैसे पेंशन, आवास, व्हीलचेयर जैसी सुविधा से आज तक वंचित थे। इस दिशा में पहल करते हुए जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने सरकारी सतर पर बातचीत करते हुए सोमवार को उन्हें व्हीलचेयर दिला दिया है।
जिस अध्यक्ष ने इस बाबत प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय पहुंच कर सीओ सह बाल विकास परियोजना प्रभारी रामसुमन प्रसाद से बात कर इस समस्या का निदान कराया। व्हीलचेयर मिलने से दिव्यांग पवन व उसकी विधवा मां विमला देवी ने जिस अध्यक्ष का आभार प्रकट किया। जिस अध्यक्ष ने इस दौरान कहा कि सरकार द्वारा दी जानेवाली हर सुविधा दिव्यांग पवन को प्रक्रिया पूरी कराते हुए दिलायी जाएगी। मौके पर बीडीओ जहीर आलम, युवा मंडल अध्यक्ष मंटू तिवारी, पोखराज प्रसाद गुप्ता, रवींद्र गुप्ता, पूर्व मुखिया चंद्रिका साव, प्रकाश साहा समेत कई लोग मौजूद थे।