रिम्स की सुरक्षा होगी चाक- चौबंद, डीजीपी ने लिया जायजा

रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास के निर्देश पर प्रदेश के डीजीपी कमल नयन चौबे गुरुवार को रेस नजर आये, उन्होंने रिम्स यानि राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज पंहुचकर वहां का चप्पा- चप्पा देखा। इस दौरान एसएसपी अनीश गुप्ता, रिम्स डायरेक्टर डाॅ डीके सिंह सहित कई वरीय पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीजीपी ने मीडिया से बात करते हुये बताया, कि पूरे रिम्स कैंपस में जल्द ही पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के इंतजामात किये जायेंगे।
गौरतलब है कि बुधवार को ही सीएम ने प्रोजेक्ट भवन में रिम्स को लेकर खास मंथन किया था। इस बाबत सीएम ने कहा कि रिम्स परिषर में घूमते दलालों पर पूरी सख्ती बरती जाय। डीजीपी ने कहा कि राज्य सरकार का निर्णय है, कि रिम्स को राष्ट्रीय स्तर का हाईटेक अस्पताल बनाया जाय, लिहाजा आज निर्णय लिया गया है, कि तमाम बिल्डिंग की सिक्योरिटी की ऑडिट की जाएगी। इसमें एसएसपी व रिम्स निदेशक मौजूद रहेेंगे।

[URIS id=9499]

इसमें ये तय किया जाएगा कि तीन शिफ्टों में सुरक्षा व्यवस्था किन- किन स्थानों पर मजबूत की जाएगी। डीजीपी ने कहा, कि फिलहाल यहां प्राइवेट सिक्योरिटी व्यवस्था है, लेकिन पहले हम कोशिश करेंगे, कि उनके साथ सामूहिक तौर पर मिलकर काम करें। एसएसपी व डीआईजी को मैंने कहा है कि पुलिसकर्मियों को लोगों के साथ संवेदनशील व पूर्ण रूपेण सुरक्षा देने की ट्रेनिंग दी जाए। कहा है, कि खबर है, कि यहां दलाल सक्रिय हैं व उन्हें चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। यहाँ सीसीटीवी भी लगेगा व देखा जाएगा, कि वो काम करे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More