पीएम ने योग को अंर्तराष्ट्रीय पटल पर स्थापित किया: बाउरी

रांची: राजस्व, निबंधन, भूमि सुधार, एवं पर्यटन, कला- संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा है कि स्वस्थ रहने के लिए दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए। योग मस्तिष्क एकाग्रता का साधन है व दैनिक जीवन में कामकाज के बोझ के बाद तनाव मुक्त होने के लिए योग साधना अत्यंत आवश्यक है।
यह भी पढ़ें: दिन की शुरुआत योग व प्रार्थना से करें: रघुवर
बाउरी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व को योग करने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने योग को विश्वस्तर पर एक अलग पहचान दिलाई है और नये भारत व नये झारखंड के निर्माण में ये मील का पत्थर साबित होगा। गौरतलब हो ही पीएम की पहल पर ही इसका आगाज 21 जून 2014 को हुआ था। श्री बाउरी ने कहा कि आज के समय में योग बहुत ही आवश्यक हो गया। योग कि शुरुआत भारत से हुई है व ये हमारे पूर्वजों की देन है। उन्होंने प्रदेश के हर व्यक्ति से योग करने की अपील की।
[URIS id=9499]

