जल संकट का स्थायी समाधान पौधरोपण व जल संचयन: नीलकंठ

खूंटी: जल संचय के बढ़ते कदम, जल शक्ति अभियान के तहत खूंटी प्रखंड के डडगांमा, अनिगड़ा में 3 एकड़ टांड भूखंड मे श्रमदान कर मेड़बंदी व पौधरोपण कार्य का जिला स्तरीय शुभारंभ ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, उपायुक्त सूरज कुमार, डीडीसी अंजलि यादव, प्रखंड प्रमुख रुक्मिला देवी ने संयुक्त रूप से किया। श्री मुंडा ने इस अवसर पर कहा कि जल संचयन व संवर्धन हेतु जलछाजन, मेड़बंदी व कई योजनाएं चल रही हैं। कहा कि खेत का पानी खेत में व घर का पानी घर में ही बचाने से जल संकट का स्थायी समाधान संभव है।
ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि यह एक विकट परिस्थिति है ,जिसके लिए हमें सजग होना चाहिए। इससे निजात पाने के लिए जलसंरक्षण व पौधरोपण ही एकमात्र विकल्प है। जिले के उपायुक्त ने कहा कि जल संरक्षण व वर्षा के पानी को रोकना, पानी का पुनः उपयोग व जलसंरचनाओं की रिचार्जिग, वॉटरशेड का विकास और व्यापक पौधरोपण हमारी प्राथमिकता समझ कर इस दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण हमारे जीवन का आधार है। हर व्यक्ति को जल संरक्षण की शुरुआत अपने घरों से करने की आवश्यकता है। हमारी सबसे बड़ी चुनौती जल संरक्षण की है।

[URIS id=9499]

 

उन्होंने कहा कि एक जुलाई से 15 सितंबर तक जल शक्ति अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत लोगो को जल संरक्षण की दिशा में जागरूक करने, भू गर्भ जल स्तर को बनाये रखने, बर्बाद हो रहे वर्षा जल को जलाशयों तक पहुंचाने का सुगम रास्ता सुनिश्चित करना है। उपायुक्त ने कहा कि जल संरक्षण के माध्यम से नीचे जा रहे जल स्तर को बढ़ाया जा सकता है। इस मौके पर खूंटी प्रमुख रूकमिला देवी, उप प्रमुख जीतेंद्र कश्यप, जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष ओम प्रकाश कश्यप सहित रामकृष्ण मिशन के स्वामी सत्यपरायण ने वर्षा के पानी के संचयन व बर्बादी को रोकने का आहवान किया। मौके पर ग्रामीण व राजकीय उत्क्रमित विद्यालय की छात्राओं ने भी श्रमदान कर जल संरक्षण के महत्व को समझकर इस दिशा मे जल संचयन का संकल्प लिया।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More