करें रक्तदान, रहें निरोग

गिरिडीह: रविवार को भारत स्वभिमान न्यास के मार्गदर्शन में पतंजलि परिवार गिरीडीह इकाई द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन सदर अस्पताल ब्लड बैंक में किया गया। रक्तदान शिविर में काफी लोगों ने रक्त दान किया। साथ ही दूसरों को रक्त दान करने के लिए प्रेरित भी किया। शिविर में आए चंद्रगुप्त प्रसाद शर्मा ने कहा कि हम युवाओं को आगे आकर रक्तदान करना चाहिए, रक्त दान करने से पुनः शरीर में नया रक्त का निर्माण हो जाता है। पूजा प्रसाद ने कहा कि हम पहली बार रक्तदान कर रहे है, और मुझे काफी खुशी हो रही है की मेरे द्वारा दिये रक्तदान से किसी की जिंदगी बचाई जाएगी। सिकन्दर गोप ने कहा कि यह ऐसा दान है की अपना बिना किसी नुकसान के दूसरों के लिए काफी मददगार साबित होता है। पुष्पलता त्रिवेदी ने कहा कि मैं कई बार रक्तदान कर चुकी है और रक्तदान करके से काफी प्रसन्नता होती है। निर्मला देवी ने कहा कि मैं प्रत्येक बार रक्त दान करती हूँ मुझे कोई दिक्कत नही होती है, बल्कि काफी ताजगी महसूस होती है। रक्तदान शिविर में पुष्पलता त्रिवेदी, सिकन्दर गोप, भारत स्वभिमान के सह प्रभारी परमेंद्र कुमार, मंडल प्रभरी चंद्रहास कुमार, पूजा प्रसाद, कार्यालय प्रभारी चन्द्रगुप्त शर्मा, सतीश कुमार, उमादेव शर्मा, गौतम विश्वकर्मा, सावित्री सरण, निर्मला देवी, भवानी कुमारी, शिवनंदन कुमार शर्मा, विकास कुमार साव, निजान आलम आदि लोगों ने स्वेक्षा से रक्त दान किया। साथ ही उपस्थित लोगों ने कहा कि रक्त दान करके काफी खुशी महसूस हो होती है। शिविर का संचालन भारत स्वभिमान के जिला प्रभारी नवीन कांत सिंह, मीडिया प्रभारी पुष्पा शक्ति, महिला पतंजलि की समता देवी, युवा प्रभारी रणधीर गुप्ता, मुक्ता कुमारी, रीमा अग्रवाल,संगठन मंत्री ब्रजकिशोर गुप्ता आदि ने अहम भूमिका निभाई।

