स्वच्छ, सुंदर शौचालय प्रतियोगिता में झारखंड देशभर में अव्वल, गिरिडीह प्रथम

टाॅप टेन में झारखंड के 5 जिले
मुख्यमंत्री ने दी बधाई
रांची: स्वच्छ, सुंदर शौचालय प्रतियोगिता में झारखंड को देशभर में अव्वल राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ है, जबकि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में यहीं के गिरिडीह जिला को प्रथम पुरस्कार मिला है। टाॅप टेन में प्रदेश के पांच जिलों पूर्वी सिंहभूम को चौथा, सरायकेला खरसावां को छठा, कोडरमा को सातवांव लोहरदगा को नौवां स्थान मिला है। दिल्ली के विज्ञान भवन में सोमवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पेयजल व स्वच्छता सचिव अराधना पटनायक को ये सम्मान दिया।

[URIS id=9499]

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस बाबत पेय जल विभाग को बधाई दते हुये कहा कि झारखंड की जनता व टीम झारखंड को इसका श्रेय जाता है। पीएम मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र को पूर्णतः स्वच्छ बनाने के लिए हम कृतसंकल्पित हैं। सफलता से हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के पेय जल और स्वच्छता विभाग द्वारा राज्य, जिला और व्यक्तिगत तौर स्वच्छ, सुंदर शौचालय प्रतियोगिता एक से लेकर 31 जनवरी तक पूरे देश में आयोजित की गई थी, जिसमें 1.34 करोड़ प्रतिभागियों ने भाग लिया था।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More