डीवीसी पेंशनर एसोसिएशन द्वारा जांच शिविर का आयोजन

बाकारो: बोकारो थर्मल स्थित बोकारो क्लब में डीवीसी पेंशनर एसोसिएशन द्वारा रविवार को डायबिटीज एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उदघाटन केएम मेमोरियल अस्पताल चास के नेत्र सर्जन डाॅ आलोक कुमार और एसोसिएशन के सचिव बिष्णु राम ने दीप जलाकर किया। शिविर को संबोधित करते हुए सचिव ने कहा कि नेत्र जांच में जिन मरीजों को मोतियाबिंद पाया जाएगा उनका निःशुल्क आॅपरेशन केएम मेमोरियल में किया जाएगा। शिविर में 95 लोगों के डायबिटीज एवं आंखों की जांच डाॅ आलोक कुमार के द्वारा की गयी। मौके पर एसोसिएशन के सरजू ठाकुर, अवधेश सिंह, एसएन विश्वकर्मा, आरएस पांडेय, एनपी सिंह, एमपी कर्ण सहित दर्जनों सदस्य, पदाधिकारी एवं अस्पताल के कर्मी मौजूद थे।


