लक्ष्य ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण

रांची: भारत सरकार के अस्पतालों को प्रमाणपत्र देने वाली संस्था लक्ष्य की टीम ने सदर अस्पताल के मातृ एवं शिशु केंद्र में दी जा रही सुविधाओं का दो दिनों तक निरीक्षण किया। इस बाबत यदि लक्ष्य इसे हरी झंडी दे देती है, तो ये राज्य का पहला गाइनो विंग बनेगा, जिसे लक्ष्य की प्रमाणिकता प्राप्त होगी।
राजधानी के सदर अस्पताल के गायनी विभाग के निरीक्षण हेतु भारत सरकार की सर्टिफिकेशन संस्था लक्ष्य की केरल से आयी दो सदस्यीय टीम ने मातृ एवं शिशु केंद्र के लेबर रुम से लेकर ओटी में मौजूद सुविधा, यहां उपलब्ध डॉक्टर और पारा मेडिकल स्टाफ के साथ- साथ वार्डो का निरीक्षण किया। इस बाबत गाइनो विशेषज्ञ डॉ. स्वाति चैतन्य ने कहा कि लक्ष्य की प्रमाणिकता मिलने के बाद से लोगों का विश्वास सदर अस्पताल पर और अधिक बढ़ेगा। टीम ने पहले दिन अस्पताल में मिल रही मरीजों को सुविधाओं की जांच की और दूसरे दिन जांच टीम ने फीडबैक प्राप्त किया।
यदि मरीजों के फीड बैक, सदर अस्पताल में मिल रही गाइनो सुविधाओं की रिपोर्ट लक्ष्य के मानकों पर खरा उतरती है, तो इसका सकारात्मक परिणाम सामने आएगा। रांची के सिविल सर्जन डॉ. भीबी प्रसाद ने कहा कि जिस तरह की सुविधाएं और संसाधन सदर अस्पताल गाइनो विंग में है उसका लाभ मिलना तय है। इस बार सदर अस्पताल को लक्ष्य का प्रमाणिकरण पत्र जरुर मिलेगा। सरकार राज्य में जच्चा बच्चा स्वास्थ्य सेवा को दुरुस्त करने की लगातार कोशिश कर रही है। अब सदर अस्पताल को अगर मानकों के अनुसार लक्ष्य सर्टिफिकेशन मिलता है तो यह बड़ी उपलब्धि होगी।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More