रन फॉर योगा में दौड़ा सरिया

सरिया (गिरिडीह): सोमवार को रन फॉर योगा को लेकर सरिया हाई स्कूल स्टेडियम परिसर से दौड़ लगायी गई। इस बाबत सैकड़ों लोगों ने इस अभियान में अपनी भागीदारी दी। इसकी अगुवाई सरिया बीडीओ शशि भूषण वर्मा कर रहे थे। जागरूकता रैली में कई विद्यालयों के सैकड़ों बच्चों ने शिरकत किया। रैली सरिया हाई स्कूल स्टेडियम से निकलकर पूरे सरिया बाजार का भ्रमण की। इस दौरान लोगों को जीवन भर निरोग रहने व बीमार व्यक्तियों को स्वस्थ रहने हेतु दैनिक जीवन में योग को अपनाने की अपील की गई।
[URIS id=9499]

