योग करने पर नहीं होगा रोग: सुषमा

निःशुल्क योग शिविर
कोडरमा: पतंजलि योग प्रचारक प्रकल्प युवा भारत संयुक्त हरिद्वार के बैनर तले निःशुल्क पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन शीतला माता मंदिर दुर्गा मंडप के पास किया गया। इस दौरान योगी सुषमा सुमन, प्रदीप कुमार सुमन, समाजसेवी वीरेंद्र कुमार, राजकुमार शर्मा, प्रभा देवी, गायत्री देवी, पिंकी देवी, काजल कुमारी, राहुल कुमार ने संयुक्त रूप से शिविर का उदघाटन किया।
शिविर को संबोधित करते हुए सुषमा सुमन ने कहा कि जो व्यक्ति नियमित 60 मिनट योग करेंगे उन्हें कोई रोग नहीं होगा। समाजसेवी राजकुमार शर्मा ने कहा कि आज कोडरमा में योग क्रांति का रूप ले चुका है। मंच संचालन करते हुए योगी प्रदीप कुमार सुमन ने कहा कि योग शिविर के बाद बीपी, वजन एवं डायबिटीज चेक किया जाता है यह सब निशुल्क है। यह योग शिविर 1080वां योग शिविर था और योग शिविर की क्रांति चलती रहेगी।
शिविर के दौरान वार्ड प्रभारी राजकुमार शर्मा, सह वार्ड प्रभारी वीरेंद्र कुमार, योग शिक्षक राहुल कुमार, पिंकी कुमारी, प्रभा देवी, काजल कुमारी, कोमल गुप्ता, युवा प्रभारी रोहित कुमार, किसान प्रभारी मनोज सिंह, कार्यकारिणी सदस्य गायत्री देवी, रेखा देवी, चंचल साहू, संजू देवी, सुनीता देवी, ललिता देवी को बनाया गया। यह कमेटी प्रत्येक दिन शीतला माता मंदिर में योग शिविर चलायेगी। मौके पर रितेश यादव, प्रेमचंद रावत, महेश कुमार, रोशन कुमार,सुमिता, सुनीता देवी, रानी देवी, सोनी देवी, अंजू देवी, हिंदू देवी, कंचन देवी, सुंदरी देवी, नंदनी देवी, शालू कुमारी सहित कई लोग मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More