पीएम के साथ योग करने को सीसीएल कर्मी उत्साहित

रांची: योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है। योग निरोगी जीवन, स्वास्थ शरीर और प्रफ्फुलित मन का माध्यम है। यह प्राचीन भारतीय संस्कृति का अमूल्या धरोहर है, जिसे हमें संजो कर रखना है। 21 जून को प्रभात तारा मैदान पर आहूत अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जहां प्रदेशभर से हजारों की तादात में लोग पीएम नरेंद्र मोदी के साथ योग करेंगे, वहीं सीसीएल मुख्यालय सहित सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों से इस कार्यक्रम के लिए यहां के कर्मी पंजिकृत हुये हैं।
यह भी पढ़ें: रांची: मुख्यमंत्री पहुंचे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम स्थल
उत्साह इतना है कि प्रतिदिन सीसीएल कर्मी योगाभ्यास करके कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रयासरत हैं। सीसीएल कर्मी विभिन्न पालियों में प्रातः जवाहर नगर क्लब, कांके रोड, रांची एवं संध्या सीसीएल मुख्यानलय स्थित ‘’विचार मंच’’ में योगाभ्योस कर रहे हैं। इनकी भारी उपस्थिति उनके उत्साह को दर्शाती है। सभी सत्रों का आयोजन व कार्यक्रम की तैयारी महाप्रबंधक (प्रशासन) विमलेंदू कुमार व उनकी टीम द्वारा की जा रही है।

[URIS id=9499]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More