बोकारो थर्मल का तापमान 4.2 डिग्री

बोकारो: बोकारो थर्मल सहित आसपास के क्षेत्रों में प्रतिदिन लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। लगातार तापमान में गिरावट के कारण हाड़ कंपानेवाली ठंढ़ के कारण लोगों एवं स्कूली बच्चों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। बर्फीली ठंढ़ी हवा जानलेवा साबित हो रही है। स्थानीय केंद्रीय मौसम विभाग के पर्यवेक्षक मनोज कुमार के अनुसार रविवार को बोकारो थर्मल स्थित केंद्र में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री एवं आद्रता 63 फीसदी दर्ज की गयी है। जबकि शनिवार को बोकारो थर्मल का न्यूनतम पारा 4.5 डिग्री दर्ज की गयी थी।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More