कोडरमा: रक्तदान के लिए तैयारी पूरी

कोडरमा: डॉ अब्दुल कलाम सेवा समिति के तत्वावधान में 17 दिसबंर को झुमरीतिलैया स्थित असनाबाद मस्जिद के निकट रक्त दान शिविर लगाया जाएगा। यहां शिविर लगाने की सारी तैयारी पूर्ण हो चुकि है। समिति के सदस्य मुबारक अंसारी ने बताया कि इस शिविर में रेडक्रास सोसायटी कोडरमा भी अपना पूर्ण सहयोग दे रही हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे इस शिविर में पहुंचकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में रक्तदान करें। साथ ही बताया कि इस अभियान में अब तक कुल 100 लोगों ने पंजीयन कराया है, तथा रेड क्रॉस के अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल जो भी यूनिट दिया जाएगा उसे स्वीकार कर लिया जाएगा। वही मुबारक ने बताया कि अगले साल से रक्त दान शिविर डॉ कलाम के जन्म दिन पर लगाया जाएगा। बैठक में मो0 सलीम, मो0 मोजीब, मो0 अमजद, समशाद आलमा, नौशाद अख्तर, तसौवर खान, नासिर अंसारी, मो0 शाहबाज़, निसार ताजवर, इमरान क़ुरैशी सहित कई लोग मौजूद थे।

[wpforms id=”799″ title=”true” description=”true”]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More