डायरिया नियंत्रण के लिये 28 मई से 8 जून तक सघन अभियान चलेगा: राजेंद्र

रांची: प्रदेश में मानसुन के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से एर्लट है व इस बाबत पूरे प्रदेश में डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा चलाये जाने का निर्णय लिया गया है। झारखंड के निदेशक स्वास्थ्य राजेंद्र पासवान ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुये कहा, कि प्रदेश में 2011 की तुलना में बच्चों के मृत्यु दर में लगातार गिरावट देखी जा रही है, इसके बावजूद अभी 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों कि मृत्यु की संख्या काफी अधिक है।
स्वास्थ्य निदेशक ने कहा कि प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के मृत्यु दर में 10 प्रतिशत की मृत्यु डायरिया के कारण हो जाती है। डायरिया से मृत्यु के रोकथाम हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाये जाने वाले डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा में लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जायेगा साथ ही डायरिया के रोकथाम के उपाय बताये जायेंगे। उन्होने बताया कि मानसून को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरे राज्य में 28 मई से 8 जून तक सघन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा चलायेगा। इस बाबत चिकित्सा पदाधिकारी अजीत ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से पखवाड़े में होने वाले विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। कहा कि सघन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा के तहत 39964 सहिया बहनें द्वारा घर-घर जाकर ओआरएस का पैकेट दिया जाएगा। लोगों को इस घोल को बनाने की विधि बताई जाएगी।[URIS id=8357]
कार्यक्रम को अंजाम देने के लिये 5638 एएनएम सहयोग करेंगी। बताया कि इस पखवाड़े जो बच्चे डायरिया से ग्रसित पाये जाएंगे उन्हें ओआरएस के साथ-साथ 14 दिनों तक जिंक टैबलेट दिये जायेंगे व ठीक होने पर बच्चों को स्तनपान व खान-पान के तरीके के बारे में जानकारी मुहैया करायी जाएगी। सरकार ने इस पखवाड़े में 4176 जिंक कॉरनर बनाने का लक्ष्य रखा है, जिससे लोगों को जानकारी मिल सके। श्री अजीत ने कहा, पहले स्कूलों में भी जागरूकता कार्यक्रम चलाये जायेंगे। इसके तहत हैंड वाशिंग एक्टिविटिज का आयोजन, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सहित सफाई के प्रति बच्चों को जागरूक किया जाएगा। मौके पर अपर निदेशक स्वास्थ्य डाॅ एम इ अशरफ सहित स्वास्थ्य विभाग के कई पदाधिकारी व चिकित्सक मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More