समर कैंप में योग, जूडो कराटे, चित्रकला का प्रशिक्षण

रांची: अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की रांची शाखा के द्वारा शिव नारायण मारवाड़ी कन्या पाठशाला में आयोजित समर कैंप के दूसरे दिन छात्राओं मे सीखने की ललक एवं प्रशिक्षकों में सिखाने का गजब का जज्बा दिखाई पड़ा। इसकी शुरुआत बच्चियों ने सरस्वती वंदना के साथ की। बेबी शर्मा ने विभिन्न प्रकार के योगासनों का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि किस योगासन से किस रोग का इलाज संभव है। अनिल किस्पोट्टा ने कराटे में सेल्फ डिफेंस की तकनीकों का अभ्यास कराया। मीतू विजयवर्गीय ने सुगम नृत्य की सहज भाव भंगिमाओं का अभ्यास कराया। मनीष कमल ने चित्रकला मे रंग भरना सिखाया। सभी को स्नैक्स एवं फ्रूटी दिए गए।

[URIS id=8357]

इस मौके पर रूपा अग्रवाल, मंजू केडिया, रीना सुरेखा, मंजू लोहिया, बबीता नारसरिया, नैना मोर, लक्ष्मी पाटोदिया, मंजू गाड़ोदिया, स्वर्ण जैन, ललिता नारसरिया, रीता केडिया, अनामिका पसारी, जया बिजावत, बीना बूबना, उमा शाह, अलका अग्रवाल, विद्या अग्रवाल, कमला विजयवर्गीय उपस्थित थी।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More