विराट कोहली ने अनुष्का संग भूटान में यूं सेलिब्रेट किया 31वां जन्मदिन

क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पत्नी व एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ अपना 31वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने भूटान पहुंचे हैं. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान भूटान का आज ही यानी पांच नवंबर को जन्मदिन है. इस मौके को खास बनाने के लिए उन्होंने भूटान के दूरदराज के एक पहाड़ी गांव को चुना. विराट कोहली ने इस मौके की तसवीरें अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की है.
एक तसवीर में विराट व अनुष्का एक खूबसूरत लोकेशन पर नास्ते की मेज पर बैठै हुए दिख रहे हैं. दूसरी तसवीर में अनुष्का शर्मा टोपी पहने हुए दिख रही हैं. मालूम हो इससे पहले भी विराट व अनुष्का दूरदराज के इलाकों में पहुंच चुके हैं. एक बार उन दोनों ने एक जंगल की अपनी तसवीरें शेयर की थी.
विराट ने अपने जन्मदिन के मौके पर बधाइयां देने वाले लोगों को धन्यावाद भी दिया है.


