दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका, साथ नजर आया परिवार

अमृतसर : बाॅलीवुड की सबसे सफल जोड़ी में एक दीपिका पादुकोण एवं रणवीर सिंह ने आज अपनी शादी के पहले सालगिरह के मौके पर अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका और प्रार्थना की. उनकी अमृतसर यात्रा के दौरान उनके साथ उनका परिवार भी नजर आया. इससे पहले दीपिका पादुकोण एवं अमृतसर ने कल तिरूपति बालाजी के दर्शन व पूजन किया था.
दीपिका पादुकोण स्वर्ण मंदिर में पूरी तरह भारतीय नारी की वेशभूषा में नजर आयीं. वहीं, रणवीर सिंह शेरवानी में दिखे.
दीपिका और रणवीर ने छह साल के प्रेम संबंध में बाद पिछले ही साल शादी की थी. दीपिका और रणवीर ने कई फिल्मों में साथ काम किया और इसी दौरान उनके बीच प्रेम संबंध पनपा.
#WATCH Punjab: Deepika Padukone & Ranveer Singh offered prayers at Golden Temple in Amritsar, early morning today. The two actors celebrated their first wedding anniversary yesterday. pic.twitter.com/UFIyIFkcXM
— ANI (@ANI) November 15, 2019




