लता मंगेशकर के स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार, अब भी आइसीयू में चल रहा इलाज

मुंबई : प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर के स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार हुआ है और अभी भी वे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के आइसीयू में भी भर्ती हैं। ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉ प्रतीत समदानी ने गुरुवार को बताया कि गायिका लता मंगेशकर अभी भी आइसीयू वार्ड में हैं, लेकिन उनके स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार हुआ है।

92 वर्षीय भारत रत्न से सम्मानित गायिका लता मंगेशकर पिछले दिनों कोरोना वायरस से संक्रमित पायी गयी थीं। इसके बाद ऐहतियात के तौर पर उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More