बॉलीवुड: शाहिद कपूर और कियारा आडवानी की फिल्म कबीर सिंह 21 जून को रिलीज हुई, जिसने महज 5 दिनों में 104.90 की कमाई कर के 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गयी। फिल्म ने पहले दिन लगभग 20.21 करोड़ रूपये की कमाई की। इसी के साथ ये शाहिद की सोलो स्टारर मूवी के साथ इस साल की हिट फिल्मों में से एक है, इससे पहले शाहिद की फ़िल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ दर्शकों को कुछ ख़ास लुभा नहीं पाई थी और जिसकी कुल 66.24 करोड़ रूपये की कमाई की थी।
[URIS id=9499]
कबीर सिंह में शाहिद के किरदार को दर्शक काफी पसंद कर रहे है। हालांकि कहानी में कुछ खास दम नहीं है। फिल्म की पूरी कहानी रोमांस और नशे की लत के आस-पास घुमती नजर आती है। वीक डेज होने के बावजूद इस फिल्म ने 100 करोड़ की क्लब में खुद को शामिल कर लिया।