व्यापारियों की समस्या का त्वरित समाधान होगा: विकास

– कोकर व्यापार संघ की नई कमेटी का ऐलान
– नवनियुक्त अधिकारियों का पदभार ग्रहण
रांची: कोकर व्यापार संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों को आज राजधानी के इंद्रप्रस्थ बैंकेट हाॅल में पदभार ग्रहण कराया गया। निर्विरोध अध्यक्ष विकास विजयवर्गीय ने कहा कि यहां किसी भी व्यापारी को कोई परेशानी होती है, तो पूरी तत्परता के साथ उसका समाधान किया जाएगा। इस मौके पर उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय, फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष दीपक मारू, मुक्ति संस्था के अध्यक्ष सह चैंबर कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण लोहिया, चैंबर के पूर्व अध्यक्ष मनोज नरेडी, विनय अग्रवाल, सह सचिव प्रवीण जैन छाबड़ा, कार्यकारिणी सदस्य परेश गट्टानी, लायंस क्लब के प्रथम जिलापाल राजेश गुप्ता, एकल विद्यालय के राष्ट्रीय सचिव संजय पोद्दार, सर्जना चौक राम मंदिर समिति से नीरज गुप्ता शामिल हुए।
कोकर व्यापार संघ के चुनाव पदाधिकारी जय प्रकाश अग्रवाल ने सत्र 2019 – 2021 के लिए चुने नए निर्विरोध अध्यक्ष विकास विजयवर्गीय, सचिव सुभाष अग्रवाल को पदभार ग्रहण करवाया एवं अध्यक्ष प्रमाण पत्र सौंपा। पदभार ग्रहण समारोह में पूर्व सभी अतिथियो व सदस्यों ने कोकर व्यापार संघ के संस्थापक अध्यक्ष स्व अशोक विजयवर्गीय को पुष्पांजलि अर्पित की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने इस बाबत नई कमेटी का ऐलान किया, जिसमें उपाध्यक्ष माणिक चंद्र ठाकुर, आशीष विजयवर्गीय, संतोष अग्रवाल, सह सचिव विवेक अग्रवाल, कृष्ण बल्दवा, गुड्डू प्रजापति, सुभम सिंघानिया, कोषाध्यक्ष रमाशंकर अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष अनूप सिंह ( बंटी ), अंकेक्षक रंजीत अग्रवाल, कानूनी सलाहकार जय प्रकाश अग्रवाल, सलाहकार पवन सिंह, ब्रह्मदेव सिंह, रंजन पासवान को शामिल किया गया है।
कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर महेश प्रसाद, विश्वजीत पाठक, प्रतीक विजयवर्गीय, कार्तिक वर्मा, संदीप कुमार सूरज, अमित अग्रवाल, हेमंत पटेल, मनीष विजयवर्गीय, संतोष सिंह, पंकज वर्मा, डॉ विवेक पाठक, शैलेश कुमार, विकास वर्णवाल, सुभाष अग्रवाल, गौरव विजयवर्गीय, हिमांशु धूत को शामिल किया गया है। मुख्य संरक्षक में संजीव विजयवर्गीय, रतन अग्रवाल, जय प्रकाश अग्रवाल, तुषार विजयवर्गीय को रखा गया है। संरक्षक में वीरेंद्र प्रसाद, जय देव धूत, कमलेश कुमार, गोपाल अग्रवाल, मणि वर्णवाल, अनिल अग्रवाल, प्रमोद सिंघानिया, विपिन वर्मा, प्रभाकर भट्ट, रमेश अग्रवाल, अजय अग्रवाल को रखा गया है।

