Sahibganj News: झारखंड मजदूर संघ (प्र.) का साहिबगंज जिला कार्यालय होगा शुरू, श्रमिकों की समस्याओं पर बनेगी रणनीति

साहिबगंज: श्रमिकों के हितों को लेकर काम करने वाले झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) का नया जिला कार्यालय अब साहिबगंज में शुरू होने जा रहा है। संघ के जिला कमेटी द्वारा 12 अगस्त 2026 को कार्यालय का उद्घाटन सह विस्तारित बैठक आयोजित की जाएगी।
संघ के जिला अध्यक्ष मनोज सोरेन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, कार्यक्रम 12 अगस्त 2026 को सुबह 11:00 बजे साहिबगंज-बोरियो मुख्य मार्ग (लोहंडा- भारत पेट्रोल पंप के नजदीक) स्थित जिला कार्यालय में होगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संघ के केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव शामिल होंगे। उनके हाथों जिला कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। उद्घाटन के बाद जिला कमेटी की विस्तारित बैठक भी होगी, जिसमें संघ की आगामी रणनीति और श्रमिकों की समस्याओं पर चर्चा होगी।
झारखंड मजदूर संघ (प्र.) के बैनर तले होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर पदाधिकारियों और सदस्यों को सूचना जारी की गई है। संघ ने सभी जिला पदाधिकारियों और सदस्यों से निर्धारित समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। जिला अध्यक्ष मनोज सोरेन ने कहा कि नए कार्यालय के शुरू होने से जिले के श्रमिकों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक सशक्त मंच मिलेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मजदूरों और संघ के कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है।




