निकेतन की नारी कर रही दिवाली की तैयारी

रांची : एनएचआरसीसीबी की प्रांतीय महिला कोष्ठ ने महिलओं को रोज़गार से जोड़ने के प्रयास से एक कदम बढ़ाया है। जिसके तहत कांके के अरसंडे में स्तिथ नारी निकेतन की महिलाओं को एनएचआरसीसीबी की ओर से दो हज़ार दीये दिए गए। उन सभी दीयों को निकेतन की महिलाओं ने रंग-बिरंगे चित्रों को उभारा है। इन दीयों के बिक्री से जो मुनाफ़े होंगे, वो उन महिलाओं के अपने हुनर के होगे।

प्रान्त की अध्यक्ष प्रिया पोद्दार ने बताया कि हमारी पूरी कोशिश है कि हम नारी निकेतन की महिलाओ को रोज़गार से जोड़ें। इसी उद्देश्य से हमने निकेतन में दीयों में रंग रोगन का ट्रेनिंग करवाया। ट्रेनिंग लेने के बाद महिलाएं काफी उत्सुकता के साथ बहुत कम समय में ही दो हज़ार दीये सज़ा दिए।

एनएचआरसीसीबी के राष्ट्रिय अध्यक्ष डॉ रणधीर कुमार बर्मा ने कहा कि प्रांतीय महिला टीम की यह प्रयास काफी सराहनीय है। पूरी टीम कई सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से काम कर रही है।

टीम की प्रांतीय अध्यक्ष प्रिया पोद्दार, सचिव अन्नू पोद्दार, मोनिका जलान, कृति मारू, रेखा अग्रवाल, पायल बजाज, अंशु चौधरी, नीतू गुप्ता, अमृता विनीता जैन, सरिता बथवाल, लवी राय ने अहम सहयोग किया।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More