मिट्टी के दीये से रोशन करें दिवाली घर

देवघर: चीनी सामानों की बढ़ती मांग और लोगों का चीनी दीपावली आइटम पर बढ़ते रुझान को देखते हुए प्रजापति समाज ने बुधवार की देर शाम टावर चौक पर 2000 दीये जलाए। समाज का कहना है कि दिवाली पर्व तो भारत का है, लेकिन असली दिवाली चाइना में मन रही है और भारत का दिवाला निकल रहा है।
प्रजापति समाज के अध्यक्ष का कहना है कि कुम्हार की स्थिति नाजुक होती जा रही है और जनता स्वदेशी वस्तुओं की बजाय चीनी सामान का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने लोगों से आहवान किया कि चाइना के दीये को छोड़कर इस बार सभी अपने घर मिट्टी के दीये से रौशन करें, ताकि देश का पैसा देश में ही रहे। कुम्हार समाज के समक्ष आज रोजी- रोटी की समस्या पैदा हो गई है, लिहाजा अपने लोग इस दर्द को समझें।


