कोडरमा: शनिवार को श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के तत्वाधान में समाहरणालय परिसर में दत्तोपंत ठेंगडी रोजगार मेला का आयोजन किया गया। सांसद अन्नपूर्णा देवी, उपायुक्त रमेश घोलप, जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने संयुक्त रुप से मेले का शुभारंभ किया। सांसद ने इस बाबत कहा कि रोजगार मेले में 19 कंपनियों के स्टॉल लगाये गये हैं।
सांसद ने कहा कि इन कंपनियों के पास करीब 3500 वैकेंसी हैं। उन्होंने झारखंड सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा ये एक एक अच्छी पहल की गई है। इससे कई शिक्षित बेरोजगार युवा लाभंवित हो रहे हैं। उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि कोडरमा जिले जिला नियोजन कार्यालय में लगबग 5,500 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। पिछले साल के रोजगार मेले में जिले के कई शिक्षित युवाओं को नौकरी मिली। मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ एम तमिल वाणन, जिला परिषद् अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, वन प्रमंडल पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त आलोक त्रिवेदी, जिला श्रम अधीक्षक, जिला नियोजन पदाधिकारी समेत कंपनियों के प्रतिनिधि एवं कई युवा मौजूद थे।