मेगा स्किल सेंटर में आयोजित रोजगार मेले का उत्साहजनक समापन

अभिषेक सहाय
गिरिडीह: रानिखावा में आईसेक्ट और झारखंड स्कील डेवलपमेंट मिशन सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में संचालित दीनदयाल उपाध्याय कौशल केन्द्र- मेगा स्किल सेंटर में आयोजित रोजगार मेले उत्साह जनक माहौल में समाप्त हो गई।
मेले में संस्थान के 63 छात्रों का प्लेसमेंट विभिन्न कंपनियों में हुआ। बताया गया कि इस मेले में आइसेक्ट दीनदयाल उपाध्याय कौशल केन्द्र के 80 छात्रों ने हिस्सा लिया था। वहीं रोजगार मेला में विभिन्न जिलों से आये हुए एन. यु. एल. एम. के लगभग 268 छात्रों ने भी हिस्सा लिया था, जिसमें 113 अभ्यर्थियो का चयन विभिन्न संस्थानों के द्वारा किया गया।
इन कंपनियों ने लिया हिस्सा:
मेले में यूरेका, फोब्र्स, आशा, कालिगं, सलूशन एंड सर्विसेज, कस्तूरी 2, काम एस्सेल, प्रोपैक, एस एस एफ प्लास्टिक, मंजुश्री, एल.जि.एन.टी.टी.एफ एवं कमयुनिकेशन सर्विस सेंटर आदि कंपनियों ने हिस्सा लिया।
इस बावत संस्थान के सेंटर मैनेजर राजेश कुमार ने बताया कि संस्थान से हाल के दिनों में 104 छात्रों को आईटी, इलेक्ट्रोनिक एवं रिटेल सेल्स में प्रशिक्षण दिया गया था। प्रशिक्षनार्थियों को प्लेसमेंट देने के लिए इस मेले का आयोजन किया गया था।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के मो. सुल्तान अन्सारी, तबरेज आलम, विशाल सिंह, संदीप कुमार मिश्रा, कुलदीप कुमार मिश्रा, प्रनेश चन्द्र चौधरी, राकेश सिंह, सुजित कुमार वर्मा, आकाशदीप, महबुब आलम, नर्गिस प्रविण, इसरैल अन्सारी, दीपक कुमार, शमीम अन्सरी, पुर्नेनदु कुमार, ग्रीस चंद वर्मा, रणजीत कुमार, पप्पु कुमार मंडल, विवक कुमार मंडल, काउन्सेलर तबस्सुम बानो, सादेकीन प्रविण, निलम कुमारी इत्यादी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More