युवा सैलरी ना देखें बल्कि अपने कैरियर की शुरुआत करें: मनीष

हजारीबाग: श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग अवर प्रादेशिक नियोजनालय हजारीबाग द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर सिंदूर में एक दिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला – 2019 का उद्घाटन सदर विधायक मनीष जायसवाल व नगर निगम की महापौर रौशनी तिर्की ने किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि भाजपा की केंद व राज्य सरकार मौजूदा बेरोजगारी की समस्या को जड़ से हटाने की दिशा में कृतसंकल्पित हैं।
विधायक ने कहा कि इसी कड़ी के तहत लोगों को विभिन्न ट्रेड में कौशल प्रशिक्षण देकर दक्ष करने का कार्य और फिर उन्हें रोजगार मुहैय्या कराने में जुटी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान रोजगार मेला में पंहुचे सभी बेरोजगार युवा सैलरी ना देखें बल्कि अपने कैरियर की शुरुआत करें और जीवन पथ पर अग्रसर रहें। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से यह मेला बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने में मिल का पत्थर साबित होगा ।

[URIS id=9499]

उन्होंने यह भी कहा कि युवा रोजगार प्राप्त कर परिवार व देश के लिए बेहतर कर सकते हैं। महापौर रोशनी तिर्की ने कहा कि इस तरह के रोजगार मेला से लोगों को स्थानीय स्तर पर घर के नजदीक ही नौकरी प्राप्त हो सकती है। उन्होंने कौशल विकास के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार दिए जाने पर जोर है। उन्होंने मोदी सरकार के सबका साथ सबका विकास के तहत किए जा रहे विकास कार्य की सराहना की। मेला में स्थानीय और बाहर से कुल 29 नियोजकों ने स्टाल लगाया है। जिसमें प्राप्त रिक्तियों की संख्या लगभग 4100 बताई गई है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More