हजारीबाग: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ रमेश शरण ने सड़कों पर साइकिल चलाकर लेागों को पर्यावरण के प्रति जागरुकर किया। अपने आवास से विवि के छात्रों व कई अधिकारियों के साथ वे पहले झील पंहुचे व फिर सड़कों पर निकल गये। उन्होंने इस मौके पर कहा कि यदि आमजन इस बाबत जागरुक नही हुये आनेवाले दिनों में हमें स्वच्छ हवा व पानी के लिए तरसना होगा।
[URIS id=9499]
कुलपति ने कहा कि हमें अपने आने वाली पीढ़ी को समझाने की जरुरत है, कि पर्यावरण का संरक्षण नितांत आवश्यक है। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आज हजारीबाग विनोबा भावे विश्वविद्यालय की ओर से पर्यावरण संरक्षित रखने के लिए साइकिल रैली का आयोजन किया गया था। रैली के माध्यम से उन्होंने आज लोगों को भी जागरुक किया। उन्होंने बाइक व कार से परहेज करते हुये साइकिल के अधिकतर प्रयोग करने पर बल दिया। कहा कि वाहनों से न सिर्फ इंधन की खपत हो रही है, बल्कि पर्यावरण भी दूषित हो रहा है। आज तापमान में लगातार वृद्धि इसी के संकेत हैं, जलस्तर भी काफी गिर गया है।