कल पारा शिक्षक घेरेंगे भाजपा प्रदेश कार्यालय

कोडरमा: एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा राज्य निर्णय के अनुसार कोडरमा जिले के हजारो की संख्या में पारा शिक्षक सेवा स्थाईकरण एवं वेतनमान की कैबिनेट में पारित करने की मांग को लेकर प्रदेश भाजपा कार्यालय में उतरी छोटानागपुर प्रमंडल का घेराव दिनांक 22 अक्टूबर को है। इसमें भारी संख्या मे पारा शिक्षक शिक्षिकाएं भाग लेगें।

पारा शिक्षक का समझौता 17 जनवरी को माननीय मुख्यमंत्री के आदेश पर शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में बनी उच्च स्तरीय कमिटि में साफ कहा गया था कि पारा शिक्षक का नियमावली 90 दिन में लागू कर दिया जाएगा। लेकिन लगभग नौ माह बीत गए नियमावली लागू नहीं हुआ। 20 सितंबर को कोडरमा में शिक्षा मंत्री ने जनचौपाल में भी कहा था कि 15 अगस्त को तोहफा मिल जाएगा नहीं मिला।

25 सितंबर को घेरा डालो डेरा डालो में भी 26 सितम्बर को मंत्री जी की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक में बुलाया गया फिर कहा गया कि मुख्यमंत्री पारा शिक्षकों से प्रस्ताव लिखित में मांगे हैं तुरंत वहीं पर एकिकृत मोर्चा के सभी सदस्यों ने मंत्री एवं परियोजना निदेशक को लिखित दिये। एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष के राज्य कार्यकारी सदस्य वीरेंद्र कुमार राय ने कहा है कि नियमावली को माननीय मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री इसे कैबिनेट में पास कराएं, झारखंड के 65 हजार पारा शिक्षक उनका जयकारे करेंगें और नहीं हुआ तो आनदोलन करेंगे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More