सेवानिवृत बीईईओ सम्मानित
कोडरमा: जिले के सतगावां प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय बासोडीह मे प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कृष्ण मेहता का विदाई समारोह आहूत हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत शिक्षक सरजू महथा व संचालन प्रणव मुरारी ने किया। विदाई समारोह का माहौल गमगीन हो गया था। बीईईओ कृष्ण मेहता ने सभी शिक्षकों व पारा शिक्षकों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मैंने यहां शिक्षा व शिक्षक हित में काम किया।
मौके पर अखिल झारखंड प्रदेश कमिटी के महासचिव रविकांत रवि ने कहा कि अपने तीन साल के कार्यकाल में उन्होंने बेहतर व शिक्षक हित में काम किया है। श्री रवि ने कहा कि सुदूरवर्ती क्षेत्रों में भी इन्होंने सरकार के आदेश को लागू किया। वे शिक्षकों व पारा शिक्षकों के साथ मित्रवत व्यवहार किया करते थे। संगठन सचिव सुभाष चंद्र ने कहा कि ये हर समस्या का आसानी से समाधान कर देते थे। इस बाबत एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा प्रखंड कमिटी सतगावां के अध्यक्ष विकेंद्र कुमार सिन्हा, सचिव मनोज कुमार, कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध प्रसाद, राजा बाबू व शिक्षक, पारा शिक्षक समूह ने उन्हें इस बाबत वस्त्र, कलम, डायरी भेंट की।
कार्यक्रम में संजय यादव, जितेन्द्र पांडेय, मनोज यादव, सुधीर कुमार, प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, प्रखंड सचिव रमेश देव प्रजापति, संगठन सचिव कार्यानंद सिंह, परमेश्वर यादव, विजय यादव, दिलीप कुमार, पकज महतो, हेमंत राय, सुनीता कुमारी, अर्चना कुमारी, धीरज कुमार, मो अलाउद्दीन, प्रमिला कुमारी, नगीना कुमारी सहित कई लोग मौजूद थे।