रामगढ़: रोटरी क्लब ऑफ रामगढ़ में शिक्षक दिवस मना

सड़क निर्माण की मांग को लेकर 42वें दिन नंगे पांव चलते सुजीत कुमार।
सम्मानित किये गये षिक्षक
रामगढ़: शिक्षक दिवस के मौके पर रोटरी क्लब रामगढ़ में शिक्षकों को सम्मानित कर इस दिन को चरितार्थ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटली अध्यक्ष राजेश कुमार व मंच संचालक रोटेरियन रजनी गुप्ता ने किया। इस मौके पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आठ शिक्षक- शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। इस कड़ी में डीएवी बरकाकाना की प्राचार्या उर्मिला सिंह, शिक्षिका बीना सिंह, शिक्षिका वीणा कु प्रसाद, शिक्षक हिमाद्री विश्वास, प्रोफेसर डॉ कांता सोबती, शिक्षिका सीमा सिंह, शिक्षिका कंचनबाला शामिल थीं।
राजेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि गुरु हर काल में पूजनीय रहे हैं। ‘‘गुरु गोविंद दोऊ खड़े काके लागू पाव ! बलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो बताए! अर्थात जब एक ही जगह पर गुरु एवं गोविंद (भगवान) दोनों खड़े हो तो पहले गुरु को ही प्रणाम करना चाहिए, क्योंकि उनकी कृपा से ही भगवान को पहचानने की हममें क्षमता विकसित हुई हैं। प्राचार्या उर्मिला सिंह ने कहा कि गुरु का काम सिर्फ किताबी ज्ञान देना नहीं है। बल्कि सच्चा शिक्षक वही है, जो अपने शिष्य को जीवन के हर मोड़ पर मार्गदर्शन करे। उसका हौसला बढ़ाए। शिक्षक ऐसे दीपक है जो स्वयं जलकर औरों को प्रकाश देने का काम करते हैं। मौके पर संजीव सिंह संजू, सुरेश पी अग्रवाल , जगजीत सिंह सोनी, अरुण कुमार राय, कमलेश्वर सिंह, अभिषेक सराफ, डॉ नरेंद्र सिंह, डॉ निर्मला नाग, बलजीत कौर सहित कई लोग मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More