डिजाइन क्वेस्ट के छात्र कर रहे है मेहनत

लोगों को देना चाहते हैं रोजगार
रांची। पॉलिथीन के बंद को सराहते हुये, डिजाइन क्वेस्ट अपने नये-नये आइटम्स को बनाने लगा है। इसका एक ही कारण है। लोगों को कलाओं से जोड़ने का और रोजगार देने का। यहां के छात्र छात्राओं के पास कई आइडियाज है जो लोगों को रोजगार की ओर ले जाने के लिये काफी है। श्याम कुमार राणा ने बताया कि सरकार की यह बहुत अच्छी पहल है कि लोग पॉलिथीन को छोड़े। पॉलिथीन के विकल्प हमारे समाज के पास बहुत पहले से ही मौजूद है, वो है कागजों के ठोंगे और झोला। हम लोगों को गांव गांव तक जाकर सिखाने के लिये जायेंगे। यह एक अच्छा रोजगार भी है। वहीं दीपक ने कहा कि हम लोगों को लघु उद्योग से जोड़ने का कोशिश करते है। इसके लिये हम भी बहुत मेहनत करते है। हम चाहते है कि जो सजावट के सामान लोग दुकानों से खरीदते है वो उन्हें खुद बनायें। इस ग्रुप में दर्जनों छात्र और छात्राएं रोज लोगों को कुछ न कुछ सिखाने के लिये तत्पर रहते है। डिजाइन क्वेस्ट के निदेशक आर. अजय ने कहा कि हमारे छात्र बहुत क्रिएटीव है। इन्हें मैं हमेशा कुछ नया सिखाने की कोशिश करता हूं।




