रांची: आज एप्लाइड फिलॉस्फी की जरूरत: सुशील अंकन

रांची: स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र विभाग के द्वारा आहूत विदाई समारोह में विद्यार्थियों व शिक्षकों को संबोधित करते हुए डाॅ सुशील अंकन ने कहा कि गुरु में सात प्रकार के गुण विद्वता, दक्षता, शील, संक्राति, अनुशीलन, अचेतत्व और प्रसन्नता होना चाहिए। इन्ही गुणों से सुसज्जित सतत प्रयत्नशील रहनेवाला व्यक्ति ही सफल शिक्षक होता है।
बुधवार को उन्हें दर्शनशास्त्र के विद्यार्थियों ने भव्य विदाई दी। डाॅ अंकन ने कहा कि आज स्नातकोत्तर विभागों को शोधान्मुख होना आवश्यक है। फिलहाल दर्शन के सिद्धांत सिर्फ वैदिक ग्रंथों और शास्त्रों में सिमटकर न रहें, बल्कि व्यावहारिक धरातल पर लाकर उनका मूल्यांकन हो। ऐसे में दर्शन के अनुप्रयोग पर भी शिक्षकों को कार्य करना चाहिए। विशेषकर नैतिक दर्शन के क्षेत्र में जहां मानसिक व व्यावहारिक अनुशासन की नितांत आवश्यकता होती है। कहा कि आज नए शोधों के लिए एप्लाइड फिलॉसफी की जरूरत है। इस बाबत डाॅ उषा किरण ने उनके जीवनवृत्त व उपलब्धियों प्रकाश डाला। मौके पर डाॅ अंकन को पुष्प गुच्छ व अंगवस्त्रम सहित उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस बाबत विभाग की डाॅ॰ राज राजेश्वरी वर्मा व डाॅ अजय कुमार सिंह मौजूद रहे।
विदाई समारोह में विद्यार्थियों ने एक संक्षिप्त सांस्कृतिक कार्यक्रम पेष किया। इसमें सेमेस्टर तीन की कृति कुमारी ने स्वागत नृत्य, सेमेस्टर एक की लीसा ने नृत्य व दीनदयाल दिनकर सिंह ने विदाई गीत गाकर माहौल को भावुक कर दिया। सेवानिवृत्ति समारोह को सफल बनाने में डाॅ विनिता कच्छप, डाॅसोनी सिंह, डाॅ संजय दास, डाॅ प्रीति कुमारी सहित शिवानी मिश्रा, गुड़िया कुमारी, शांति कुमारी, रौनक, कुमारी पूजा, प्रिया दूबे, दिव्यानी, पूनम कुमारी, अजीत उपाध्याय, मंजूशा पूर्ति, अशोक राम, अमन तिवारी, संदीप विश्वजीत, सुप्रिया बनर्जी, पूजा सिंह, कृत्ति कुमारी, डी एस पूजा, मनीषा कुमारी, कर्णवती कुमारी, निरूपा, लीसा, रीता ठाकुर व अन्य शोधार्थी व विद्यार्थी शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान विभाग के अवकाशप्राप्त शिक्षक डाॅ राजकुमारी सिन्हा, डाॅ मीरा देवी वर्मा, डाॅ सरस्वती मिश्रा, रविभूषण प्रसाद सहित हिन्दी विभाग के जंगबहादुर पांडेय, सिंडिकेट के अटल पांडेय, तनुज खत्री, राज उरांव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

[URIS id=9499]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More