– राधा गोविंद विवि ने मनाया प्रथम स्थापना दिवस
रामगढ़: जिले में स्थापित राधा गोविंद विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को अपना पहला स्थापना दिवस मनाया। इस बाबत विवि प्रांगण में विधिवत पूजा एवं हवन किया गया। इस दौरान आहूत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति डॉ एम राजिउद्दीन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य प्रारंभ से ही विद्यार्थियों को विषयों की गहन जानकारी देना है।
कुलपति ने कहा कि विवि का ध्येय बच्चों में देश सेवा, समाजिक व नैतिक मूल्य का समावेश करना रहा है। उन्होंने विश्वविद्यालय के उज्जवल भविष्य की कामना की। मीडिया प्रभारी डॉ संजय प्रसाद सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय में शैक्षणिक कार्यों से झारखंड के मानव संसाधन विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। मौके पर राधा गोविंद शिक्षा ट्रस्ट भानगढ़ की सचिव प्रियंका कुमारी, विश्वविद्यालय प्रबंधकारिणी फुलमती देवी, अजय कुमार, अनिता कुमारी, संजय कुमार, डॉ अशोक कुमार, अनिल कुमार तथा विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष प्राध्यापक व छात्र- छात्राओं के अलावे कर्मचारी मौजूरद थे।