ट्रैफिक पुलिस यातायात व्यवस्था के साथ मानवीय सेवा भी करते हैं

रांची: ट्रैफिक पुलिस का चर्चा जाम और सड़क समस्या के लिये किया जाता है। लेकिन जब मानवीय काम हो तो समाज उसे नमन करेंगी। इसी साबित करते हुये, आम लोगों ने वाट्सएप्प ग्रुप में यह खबर चलायी। कांटाटोली चौक के पास एक बच्चा भटकता हुआ मिला, ट्रैफिक जवान ने बच्चे को अपने पोस्ट में बैठाया। बच्चे से पूछा कि वो कहां का रहने वाले है। बच्चे ने बस खूंटी बताया। लेकिन ट्रैफिक पोस्ट पर एएसआई देवेन्द्र सिंह और उनके टीम ने तकनीकी सहारा लेकर बगल में ही बच्चे को प्रज्ञा केंद्र में आधार से बच्चे का अंगूठा का निशान लिया। जैसे ही पूरी जानकारी मिली, पता चला कि ट्रैफिक पोस्ट पर एक जवान के बगल गांव का बच्चा है। बच्चे के माता- पिता से बात की गयी। बच्चे के परिजन बच्चे को लेने रांची आये। तब तक बच्चे को ठंड से ठिठुरते देख एक सेट कपड़ा भी खरीद दिया गया पुलिस ने दी। रांची ट्रैफिक पुलिस आपकी सेवा में तत्पर है। यह बात ट्रैफिक पुलिस ने कहीं।




