रांची: पर्यावरण जागरूकता अभियान के अंतर्गत राजधानी के कांके रोड स्थित डीएवी गांधीनगर स्कूल में बुधवार को मोती राज सेवा ट्रस्ट की ओर से हरियाली 2019 कार्यक्रम के जरिए विद्यर्थियों के बीच सैंकड़ो वृक्ष का वितरण किया गया। बच्चों को इस दौरान पर्यावरण रक्षा की शपथ भी दिलायी गई। विद्यार्थियों ने इस मौके पर का कि हम अपने-अपने अभिभावकों व आस-पास के लोगों को भी वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित करेंगे।
[URIS id=9499]
मुख्य आतिथि के रूप में पहुंचे कंसल्टेंट फिजिसियन कार्डियोलोजिस्ट प्रमोद कुमार सिंह (जगन्नाथ हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर) ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से स्कूल के प्राचार्य डॉ एसके सिन्हा, आशुतोष द्विवेदी, राजीव रंजन,गोविंद झा,कृष्ण सहित कई शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद थे।