-जेवीएम श्यामली अपडेट
रांची: जवाहर विद्या मंदिर श्यामली के प्रधानाध्यापक समरजीत साना व स्कूल की मैनेजिंग कमेटी के वाइस चेयरमैन संजीव कुमार ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने विद्यार्थियों के उम्दा प्रदर्शन पर उन्हें बधाई दी। कुमार ने बताया कि इस बार हमारे स्कूल से 12वीं का रिजल्ट सौ प्रतिशत रहा है। मई के पहले सप्ताह में ही हम सभी 10वीं सीबीएसई बोर्ड के परीक्षाफल की अपेक्षा कर रहे हैं। इसी बाबत मद्देनजर जेवीएम के इतिहास में पहली बार ऑनलाइन प्रोसीजर या फिर हम कहें ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं। विद्यार्थी www.jvmshyamli.com पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस बार का कट ऑफ मार्क साइंस के लिए 82, कॉमर्स में 75 व कला में 65 प्रतिशत रखा गया है। इसके अलावे सीधे नामांकन के लिये कट ऑफ़ मार्क्स 92 फीसदी रखे गये हैं।