सीआईटी से नौ विद्यार्थियों का कैंपस

रांची: कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड पॉलिटेक्निक के नौ विद्यार्थियों का चयन नोएडा की सॉफ्टवेयर कंपनी ई-विजन टेक्नोसर्व प्रा. लि. द्वारा किया गया है। सीआईटी के प्राचार्य डाॅ. संजीव कुमार सहित पालिटेक्निक विंग के प्राचार्य डाॅ. रोहित शर्मा की उपस्थिति में कंपनी के हेड ऑपरेशन ईस्ट अनंत कुमार पांडेय ने नियुक्त विद्यार्थियों को ऑफर लेटर सौंपा।
सीआईटी के ईसीई विभाग की मधुबाला, विद्या कुमारी, राजरत्न श्रीवास्तव, श्रृंखला प्रसाद व ईसीई विभाग के कुमार सौरभ, निधि भारती व निधि भगत का चयन किया गया है। इसके अलावे सीआईपी के सीएसई विभाग की खुशबू कुमारी सिंह व इलेक्ट्रिकल विभाग से आश्विन  कुमार महतो का चयन हुआ है। बता दें कि इनका जाॅब लोकशन नोएडा होगा।

[URIS id=9499]

विद्यार्थियों को एक माह तक बतौर ऑन जाॅब इंर्टनशीप से गुजरना होगा, जिसके बाद इन्हें ढाई लाख का सालाना पैकेज मिलेगा। चयनित विद्यार्थियों को संस्था की अध्यक्ष जानकी देवी ने बधाई देते हुये बेहतर भविष्य की कामना की है।
मौके पर ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग के कार्डिनेटर डा. ए भट्टाचार्य, प्रो. इंचार्ज के.पी दत्ता, प्रो. अंकित सिंह, प्रो. सरिता मुर्मू,  डाॅ. मुकेश कुमार साहु, प्रो. विकास कुमार बादल सहित कई लोग मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More