नवनियुक्त प्राचार्य का आजसू ने किया स्वागत

रांची: आजसू की मारवाड़ी महाविद्यालय इकाई द्वारा मंगलवार को काॅलेज के नवनियुक्त प्राचार्य डॉ. उमेश चंद्र मेहता का स्वागत किया गया। योगदान के बाद डाॅ मेहता ने कहा कि सभी को लेकर वे कार्य संस्कृति को बेहतर करने का प्रयास करेंगे। आजसू छात्र संगठन ने इस बाबत कहा, कि इनके लंबे कार्यानुभव के बाबत विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा।
आजसू ने प्राचार्य को कहा, कि काॅलेज हित में उन्हें पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। इस बाबत जमाल गद्दी ने कहा कि डाॅ मेहता बतौर प्राचार्य रांची काॅलेज को विश्वविद्यालय का दर्जा दिला चुके हैं व पूर्व में यहां के प्राचार्य के रुप में बेहतर प्रशासकीय क्षमता का परिचय दे चुके हैं। ऐसे में इस नई पारी को भी बेहतरीन तरीके से विद्यार्थी हित में अंजाम देंगे। उल्लेखनीय है, कि इससे पूर्व वे जेएन धुर्वा काॅलेज के प्राचार्य थे व निवर्तमान प्राचार्य डाॅ एएन ओझा की सेवानिवृति के बाद उन्हें फिर से महाविद्यालय की कमान सौंपी गई है।

[URIS id=9499]

आजसू की मारवाड़ी महाविद्यालय, महिला संकायाध्यक्ष आकृति अग्रवाल ने कहा कि हमें उम्मीद है की बीते वर्ष में महाविद्यालय की जो दुर्दशा हुई है, उसे डाॅ मेहता के नेतृत्व में शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र छात्राओं से सामंजस्य बैठाकर सुधार लिया जाएगा। कहा कि लंबित कार्यों को जल्द से जल्द निबटाकर मारवाड़ी महाविद्यालय में पुनः आदर्श शैक्षणिक वातावरण स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि महिला संकाय के सभी कमियों को दूर करने का पहल किया जाएगा। इन्होंने इससे पूर्व पुष्प गुच्छ देकर प्राचार्य का स्वागत किया। इस बाबत प्रकाश राम, नेहा कुमारी, मेघा, जमाल गद्दी, चंदन कपाड़िया, आकृति अग्रवाल, राहुल पांडेय, प्रिंस सिंह, प्रियांशु राज, श्वेता कुमारी सहित कई लोग शामिल थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More