नैंसी सहाय देवघर की नई डीसी, लोकेश रांची एसडीओ बने

झारखंड के 15 आईएएस का तबादला
स्टेट ब्यूरो: विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सोमवार को एक दर्जन से ज्यादा आइएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के आदेश के बाद तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई है। साहेबगंज की उप-विकास आयुक्त नैंसी सहाय को प्रमोशन देकर देवघर का नया जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त बनाया गया है, जबकि रांची की एसडीओ गरिमा सिंह को स्कूली शिक्षा व साक्षता विभाग का अवर बनाया गया है। इनके स्थान का एसडीओ का कार्यभार अब लोकेश सिंह देखेंगे।
नैंसी सहाय को देवघर डीसी के अलावे झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार, संथाल परगना प्रक्षेत्र, शिविर कार्यालय देवघर में क्षेत्रीय निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इसके अलावे देवघर के डीडीसी सुशांत गौरव को उच्च शिक्षा विभाग में निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है। निवर्तमान डीसी राहुल कुमार सिन्हा को गिरिडीह का कमान सौंपा गया है। राज्य सरकार द्वारा किये गये 15 अधिकारियों के तबादले के अंतर्गत उद्योग विभाग के निदेशक मुकेश कुमार को बोकारो का डीसी बनाया गया है। ये जियाडा बोकारो प्रक्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक का कामकाज भी देखेंगे। गिरिडीह नगर निगम के नगर आयुक्त गणेश कुमार को जामताड़ा डीसी व यहां के डीसी जटाशंकर चौधरी को माध्यमिक शिक्षा विभाग में निदेशक बनाया गया है। नगर विकास एवं आवास विभाग के विशेष सचिव अरविंद कुमार को हजारीबाग के प्रमंडलीय आयुक्त का प्रभार सौंपा गया है। पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग में विशेष सचिव अनिल कुमार राय को गिरिडीह नगर निगम का नया नगर आयुक्त, गिरिडीह डीसी राजेश कुमार पाठक को कृषि, पशुपाल व सहकारिता विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। श्री पाठक इसके अलावे बागवानी निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग में संयुक्त सचिव आदित्य कुमार आनंद को प्राथमिक शिक्षा विभाग के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। ये मध्याह्न भोजन प्राधिकार के निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में भी हैं। प्राथमिक शिक्षा निदेशक विनोद कुमार को रांची का प्रमंडलीय आयुक्त बनाया गया है, जबकि हजारीबाग के प्रमंडलीय आयुक्त विमल को संथाल परगना के दुमका प्रमंडल का प्रमंडलीय आयुक्त बनाया गया है। बोकारो डीसी कृपा नंद झा उद्योग विभाग में निदेशक बनाये गये हैं। वे औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम रांची के प्रबंध निदेशक सहित झारखंड राज्य स्किल मिशन सोसाइटी के अभियान निदेशक का कार्यभार भी देखेंगे।

[URIS id=9499]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More