बच्चों को अच्छे इंसान बनने हेतु प्रेरित करें: गोपाल सिंह

रांची: सीसीएल के सीएमडी गोपाल सिंह ने कहा कि वे देश के भविष्य बच्चे होते हैं, लिहाजा उनके भीतर संस्कार और अच्छे इंसान बनने के प्रेरित करना हमारा नैतिक कर्तव्य है। श्री सिंह राजधानी के बुकरु स्थित कायाकल्प पब्लिक स्कूल में झंडोतोलन कर वहां मौजूद लोगों को संबोधित कर रहे थे।
सीएमडी ने बच्चों के अभिभावकों से अपील की, कि बच्चे ही इस देश के भविष्य हैं। इनमें संस्कार होने से देश भी प्रगति पथ पर आगे बढ़ेगा। उनके इस मौके पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति भावना को भी विश्लेषित किया। मौके पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर वहां मौजूद लोगों के मन को मोह लिया। इस कार्यक्रम में सीएमडी के अलावे उनकी धर्मपत्नी प्रमिला सिंह, स्कूल के प्राचार्य सुरेश गायकवड व महाप्रबंधक (ईई) एके सिंह, मुख्य प्रबंधक (सीएसआर) के सुंदर, निकिता भदानी, प्रवीण कुमार सहित कई लोग मौजूद थे। गौरतलब है कि कायाकल्प पब्लिक स्कूल की शुरूआत जरूरतमंद बच्चों के लिए सीसीएल ने जनवरी, 2018 में की थी। यह पहला स्कूल है, जहॉं बच्चों के नामांकन की योग्यता गरीब बच्चा होना है। उन्हें इस स्कूल में नामांकन का पहला अधिकार मिलता है व नामांकन की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी है।

[URIS id=9499]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More