कोडरमा: सीट बढ़ाने की मांग, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर विद्यार्थी

– 256 सीटें रिक्त रहने के बाद भी नामांकन नहीं
कोडरमा: जेजे कालेज में इंटरमीडिएट में नामांकन की सीट नहीं बढ़ने से आक्रोशित छात्रों ने अनिश्चितकाल हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। वे शुक्रवार को पहले दिन कॉलेज के बाहर शांतिपूर्ण तरीके से हड़ताल पर बैठे रहे। हालांकि काॅलेज प्रशासन का कहना है कि ये मामला जैक का है और वहीं इसमें कुछ कर सकता है।
विद्यार्थियों का कहना है कि इंटरमीडिएट (कला संकाय) में सीट बढ़ाना, फी काउंटर में तेज तर्रार व्यक्ति को बिठाना, नामांकन में अगर वीआईपी सीट आरक्षित हो तो उसे पारदर्शी करना सहित कुल सात मांगे शामिल हैं। हड़ताल का नेतृत्व कर रहे सदानंद यादव व सुधीर साव ने बताया कि कला संकाय में कुल 896 सीट उपलब्ध हैं, जिसमें केवल 640 नामांकन ही हुए हैं। बाकी 256 सीट अभी भी रिक्त हैं, फिर भी महाविद्यालय द्वारा नामांकन लेने से इंकार किया जा रहा है।
वहीं जेजे कॉलेज के प्राचार्य जुगल किशोर प्रसाद ने कहा कि यह हमारे बस का काम नहीं है। यह मामला इंटरमीडिएट काउंसिल के अंतर्गत आता है। इसके बावजूद यथासंभव हमने काम किया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी से भी बात कर जैक को आवेदन भी दिया है, लेकिन आखिरी निर्णय जैक का होगा। उन्होंने कहा हमलोंगों ने विद्यार्थियों से भी समस्याओं को कहा है। बावजूद छात्र अभी भी अपने मांगों पर डटे हुए हैं व हड़ताल जारी है। इस बाबत विकास कुमार पासवान, ताज राजा, पंकज कुमार, लखन कुमार, पिंटू कुमार, सन्नी कुमार गुप्ता, अमित पासवान, अरविंद कुमार, राजन यादव हड़ताल में शामिल हैं।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More