कोडरमा: पुस्तकें हमारी मित्र, हमेशा मार्गदर्शन करेंगी: शर्मा

कोडरमा: तिलैया डैम स्थित ग्रिजली विद्यालय में ’’स्कॅालस्टीक बुक’’ द्वारा पुस्तक मेला का आयोजन किया गया। मेले का उदघाटन विद्यालय के कमांडेट व प्राचार्य कमांडर डाॅ अशोक कुमार शर्मा ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि किताबें हमारी दोस्त है जो हमेशा हमे मार्गदर्शन ही प्रदान करेगी। इस अवसर पर विद्यालय के त्रैमासिक गैजेट का लोकार्पण विद्यालय में उपस्थित अभिभावकों के द्वारा किया गया।

पुस्तक मेला में विद्यालय के छात्रों के अलावा ग्रिजली काॅलेज ऑफ एजुकेशन, ग्रिजली पब्लिक स्कूल और बचपन के बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय के सीईओ प्रकाश गुप्ता, प्रशासक अशरफ खान, संयोजक उतम कुमार लाहा, वी डी नष्कर, तुषार राय चौधरी, सधांशु कुमार, राजीव रंजन सिंह सहित अन्य शिक्षकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More