पप्पू पाण्डेय
सरिया(गिरिडीह): छात्रवृत्ति को लेकर सरिया अंचल कार्यालय में विद्यार्थियों का ताता लगा हुआ है। पठन- पाठन को छोड़कर अंचल कार्यालय में छात्र- छात्राएं द्वारा कई बार चक्कर काटने के बावजूद भी मूल प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर नहीं किया जा रहा है।
बता दें की 15 तारीख तक छात्रवृत्ति भरने की अंतिम तिथि घोषित की जा चुकी है, ऑनलाइन सर्टिफिकेट बनाने पर विद्यार्थियों को 30 से 35 दिनों का समय लगता है, वहीं कभी सीआई तो कभी कर्मचारी गायब होते हैं।
अंचलाधिकारी सुनिता कुमारी ने बताया की छात्रवृति के लिए मूल प्रमाण पत्र पर तत्काल हस्ताक्षर नहीं होता है, अगर हम तत्काल पर हस्ताक्षर करें तो बहुत सारे कार्य छूट जाते हैं।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेता दीपक साहू ने कहा कि अगर इस तरह की करतूत अंचलाधिकारी का रहेगा तो करेंगे आंदोलन, बताया कि छात्रवृत्ति के लिए दिए गए करोड़ों रुपए सरकार को वापस चले जाएंगे। साथ ही छात्र- छात्राएं लाभान्वित नहीं रह पाएंगे।