आनंद सोनी
लोहरदगा: कैरो प्रखण्ड के चरिमा गांव स्थित एच एस इम्पेरियल पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार को विद्यालय का दूसरा वार्षिकोत्सव मनाया गया। जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि विधायक सुखदेव भगत के द्वारा दिप प्रज्वलित किया गया।साथ ही विद्यालय के प्राचार्य इरशाद अंसारी के द्वारा विधायक को बैच पहनाकर व बुके भेंट कर स्वागत किया गया।
विधायक सुखदेव भगत ने कहा कि जीवन में सफलता के लिए शिक्षा अतिआवश्यक है। शिक्षा प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम जरूरी है। शिक्षा प्राप्त करने के लिये गरीबी, अभाव आड़े नही आती है।यदि दृढ़ इच्छा शक्ति और लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत की जाए, तो सफलता अवश्य मिलेगी।
उन्होंने अपनी जीवनी को बताते हुए कहा कि मैंने भी काफी नजदीक से गरीबी और अभाव को महसूस किया है, मैंने कड़ी मेहनत के बदौलत ही उच्च शिक्षा प्राप्त कर उच्च पद पर नौकरी की। पर जनता की सेवा करने के लिए समाज सेवा और राजनीति में आया।
बता दें कि सुखदेव भारतीय प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी रह चूके हैं। उन्होंने लोगों को नशा, पान से दूर रहकर अपने-अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने की बात करते हुए, छात्र- छात्राओं, शिक्षक- शिक्षिकाओं को भी अनुशासन में रहकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की सलाह दी।
प्रिंसिपल इरशाद अंसारी ने कहा कि यह द्वितीय वार्षिकोत्सव है, बहुत कम समय में तमाम लोंगो के सहयोग से हमारा विद्यालय विकास कर रहा है। आज इस विद्यालय में 513 छात्र- छात्राएँ अध्ययनरत हैं। विद्यालय में 14 योग्य शिक्षक,11 क्लास रूम, 5 कम्प्यूटर सेट हैं। विद्यालय में अति गरीब छात्र- छात्राएँ जो कि नि:शुल्क शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, उनकी संख्या 32 है।
उन्हें भी बेहतर शिक्षा के साथ- साथ कम्प्यूटर, ताइक्वांडो एवं विभिन्न खेलों को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।
मौके पर विधायक प्रतिनिधि आलोक कुमार साहू, शाहिद अहमद बेलू, खलील अंसारी, किशोर भगत, नारायन उराँव, ताहिर अंसारी, शलील शाह, छेदी अंसारी, चरकु सरदार, अरविंद उराँव, नसीम अंसारी, गनपत उराँव, प्रवीण साहू, मतलूब अंसारी, शिक्षक रेहान अंसारी, आसिफ अंसारी, वसीम अंसारी, प्रदीप बड़ा, फरहीन खान, काजल सिंह, पिंकी बेसरा, ऋतु कुमारी, नीतू कुमारी, अंजलि कुमारी, उर्मिला तिर्की, जेनी मुंडा सहित कई लोग उपस्थित थे।