स्टूडेंट्स के सपनों को पंख लगाने वाला उम्मीद अवसर क्लासेज

पटना: आज आपको एक ऐसे संस्था के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने डिजिटल शिक्षा पद्धति में नयी शिक्षा मॉडल के तहत स्टूडेंट्स का पसंद बन चुका है। हम अवसर ऑनलाइन क्लासेज (Awsar Classes) की बात कर रहे हैं जिसके पढाने के तरीके ने ऑनलाइन क्लासेज (Online Classes) को नई दिशा दिखाया।

शिक्षाविद पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा (Rk Sinha) ने लॉकडाउन में जेईई और नीट प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने वाले स्टूडेंटस के लिये अवसर ऑनलाइन क्लासेज को लॉन्च किया था। सिर्फ एक माह में ही देश के सैकड़ों स्टूडेंट्स और पैरेन्टस का दिल अपने पढ़ाई के बल पर अवसर ऑनलाइन क्लासेज ने जीत लिया है। इसका सबसे मुख्य कारण है की देश- विदेश के लोकप्रिय शिक्षक, स्टूडेंट्स को अपने ज्ञान का गुर सीखा रहे हैं। देश के जाने माने मैथेमैटिक्स गुरू फेम आरके श्रीवास्तव(Rk Srivastva) के जादूई तरीके से गणित पढाने का अद्भूत तरीका स्टूडेंट्स को खुब भा रहा।

Read Also: आरके सिन्हा का विदेशी निवेश पर यह विशेष आलेख पढें : भारत आने तो दो जापान, दक्षिण कोरिया के निवेशकों को

सबसे बड़ी बात पैरेन्टस को यह पसंद आ रहा की रात को 2 बजे भी स्टूडेंट्स शिक्षक के वॉट्सएप्प (Whatsapp) पर प्रश्न भेजते हैं तो उसी समय हल कर उसका उत्तर स्टूडेंट्स को बता देते हैं। जबकी अन्य ऑनलाइन क्लासेज इस तरह की सुविधा स्टूडेंट्स (Students) को नहीं दे रहे। इसके अलावा दर्जनों आईआईटीयन इस ऑनलाइन संस्था से जुड़े हुए हैं जो स्टूडेंटस के सपने को पंख दे रहे। शिक्षाविद और गणित के 60 से अधिक पुस्तको के लेखक डॉ केसी सिन्हा के अनुभव का लाभ भी स्टूडेंट्स के सपने को साकार करने में अहम योगदान देगा। अब तो देश के स्टूडेंट्स और अभिभावको में यह चर्चा जोरो पर है की बैज्जू, वेदान्तू और अनएकेडमी के अलावा अब अवसर ऑनलाइन क्लासेज भी भारतीय डिजिटल शिक्षा को नया आयाम देगा।

आपको बता दें की एक शोध सर्वेक्षण भारत भर के 10,000 से अधिक छात्रों पर आयोजित किया गया था जो जेईई, एनईईटी, बैंकिंग, गेट, एसएससी आदि जैसे प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अध्ययन कर रहे हैं। रिपोर्ट में यह सामने आया कि लाइव ऑनलाइन कक्षाएं अब भारत में छात्रों के बीच सीखने और परीक्षा की तैयारी करने के लिए सबसे पसंदीदा टूल्स हैं।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More