गुरु ज्ञान से सफलता की राह आसान होती है: गंगा

आईएसएम में गुरु पूर्णिमा का आयोजन
रांची: इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड मैनेजमेंट, रांची में मंगलवार को गुरु पूर्णिमा के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों को आयोजन किया गया। इसकी शुरूआत संस्थान के सभागार में स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण के साथ की गई। इस बाबत संस्थान के निदेशक डॉ गंगा प्रसाद सिंह ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि हर व्यक्ति को अपने गुरु को साक्षी मानकर शरीर, मस्तिष्क को आत्मा के साथ जोड़ कर कार्य करने से सफलता की राह सुगम हो जाता है।

[URIS id=9499]

 

उन्होंने कहा कि बिना गुरु ज्ञान के काम आसानी से नहीं हो पाता है। संस्थान के एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ संदीप कुमार ने कहा कि हर आदमी के जिंदगी में कोई न कोई गुरु के रूप में मार्गदर्शक होता है। संस्कार, सकारात्मक सोच व व्यक्तित्व लाभ के लिए गुरु को किसी न किसी रूप में हर क्षेत्र याद करते हैं। कार्यक्रम के संचालक पी.जी.डी.एम. द्वितीय वर्ष के छात्र निशांत कुमार ने दोहे सरस्वती ने सर दिया, गुरु ने दिया ज्ञान, मात पिता ने जन्म दिया कर्म लिखा भगवान ………….. चिंता से चतुराई घटे, दुःख से घटे शरीर, पाप से घटे धन संपति कह गए दास कबीर” के साथ किया। विद्यार्थियों ने मौके पर गुरु से प्रेरित कविताओं व गान का प्रस्तुति दी। इस मौके पर संस्थान के आरएन भंजादेव, पूजा गुप्ता, रवि रंजन, कृष्णा स्वर्णकार, साकेत कुमार, अरबिंद कुमार, सुरजीत दत्ता, पंकज कुमार व अन्य शिक्षक कर्मी मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More